कं भारत टाइम्स, बीकानेर 




बीकानेर, 6 अगस्त। राज्य सरकार के हरयालों राजस्थान अभियान के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीनासर में गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण को समर्पित पौधारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया तथा विद्यार्थियों को 500 से अधिक पौधों का वितरण कर उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जीवन बीमा निगम के वरिष्ठ विकास अधिकारी प्रवीण व्यास, मुरलीधर सोलंकी एवं समाजसेवी मूलचंद दैया ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पौधे वितरित करते हुए पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।


शिक्षिका सुनीता यादव ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई तथा प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने प्रेरणादायी गीतों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।


ईको क्लब प्रभारी ललित कुमार ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में पौधों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से पौधों की नियमित देखभाल करने का आग्रह किया।विद्यालय के प्राचार्य डॉ. करनीदान कच्छवाह ने कक्षा 10 एवं 12 के प्रत्येक विद्यार्थी को एक-एक पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और नियमित देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से पौधों की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।


कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. करनीदान कच्छवाह ने मुख्य अतिथियों एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर सरोज शर्मा, तोलाराम मेघवाल, सुनील कुमार, रेनूबाला, सीमा चौहान, तनीषा बिंदोरिया, निशा जिंगर, कांता रानी, विपिन गौड़ एवं अनिल कच्छावा सहित विद्यालय परिवार के सदस्यों ने पौधारोपण कर अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई।