BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

सावन मास की पावन कामिका एकादशी के अवसर पर 9 अगस्त 2026 (रविवार) को जयपुर रोड स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन

कं भारत टाइम्स, बीकानेर 



बीकानेर, 05 अगस्त। सावन मास की पावन कामिका एकादशी के अवसर पर 9 अगस्त 2026 (रविवार) को जयपुर रोड स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन होगा। इस अवसर पर बाबा श्याम का विशेष एवं अलौकिक श्रृंगार दिल्ली से विशेष रूप से मंगवाए गए ताजे एवं आकर्षक फूलों से किया जाएगा। मंदिर को भी मनोहारी ढंग से सजाया जाएगा, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठेगा।

कामिका एकादशी भगवान श्री विष्णु को समर्पित मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन व्रत एवं भगवान श्री विष्णु की आराधना करने से समस्त पापों का नाश होता है, मोक्ष की प्राप्ति होती है तथा पितरों को भी तृप्ति मिलती है। इसी कारण इस एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस दिन व्रत रखकर पूजा-अर्चना करते हैं।

मंदिर में बाबा श्याम के साथ-साथ सावन मास के उपलक्ष्य में भगवान भोलेनाथ का भी आकर्षक एवं मनोहारी श्रृंगार किया जाएगा। इत्र की मनमोहक सुगंध से पूरा मंदिर परिसर महक उठेगा तथा भजन-कीर्तन और "हारे के सहारे बाबा श्याम" के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो जाएगा।

इस विशेष धार्मिक आयोजन में दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए बीकानेर सहित आसपास के शहरों एवं दूर-दराज क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालु बाबा श्याम के दिव्य दर्शन कर सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली एवं मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करेंगे।

जय जानकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष के. के. शर्मा ने बताया कि मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से 9 अगस्त 2026 (रविवार) को अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर कामिका एकादशी के इस दिव्य आयोजन का लाभ लेने तथा बाबा श्याम एवं भगवान भोलेनाथ के अलौकिक श्रृंगार के दर्शन करने का आग्रह किया है।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel