कं भारत टाइम्स, बीकानेर
बीकानेर, 1 अगस्त। आगामी निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर शहर कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर शहर के प्रवक्ता भीखाराम मेघवाल ने बताया कि बैठक का उद्देश्य निकाय चुनावों की तैयारियों को अंतिम रूप देना, संगठन को मजबूत करना तथा कार्यकर्ताओं को चुनावी जिम्मेदारियों के लिए तैयार करना था।
बैठक की मुख्य वक्ता एवं अनूपगढ़ विधायक शिमला नायक ने कहा कि आगामी निकाय चुनावों में सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर कार्य करें और आमजन की समस्याओं को मजबूती से प्रशासन के समक्ष उठाएं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है और इसी के बल पर बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनाया जाएगा।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने कहा कि निकाय चुनावों में जमीनी स्तर पर सक्रिय एवं जीत सुनिश्चित करने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्षों से संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कांग्रेस पूरी मजबूती से चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण बीकानेर शहर की व्यवस्थाएं प्रभावित हुई हैं, जिससे आमजन परेशान हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठाएंगे तथा पार्टी की जनहितकारी नीतियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे।
बीकानेर पूर्व विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे यशपाल गहलोत एवं प्रदेश महासचिव जिया-उर-रहमान आरिफ ने कहा कि कांग्रेस इस बार मजबूत स्थिति में है और कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों से नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनाना लक्ष्य है।
पूर्व महापौर मकसूद अहमद एवं नेता प्रतिपक्ष चेतना चौधरी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
बैठक में सलीम भाटी, गजेंद्र सिंह सांखला, प्रदेश प्रवक्ता साजिद सुलेमानी, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढ़ा, जाकिर हुसैन नागौरी, शहजाद भुट्टो, सुमित कोचर, सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष कलम कल्ला, यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण व्यास, बाबू भाई गुलाम मुस्तफा, अरविंद मिठ्ठा, हजारीमल देवड़ा, अनील व्यास, उमा सूथार, शशिकला राठौड़, मनोज चौधरी, जयदीप सिंह जावा, हसन अली, हेमंत किराडू, रमजान कच्छावा, सुभाष स्वामी, प्रेमरतन जोशी, मनीष जोशी, दिलीप बांठिया, तोलाराम सियाग, आशा स्वामी, अहमद अली भाटी, प्रफ्फुल हाटीला, मेहबूब अली रंगरेज सहित सभी मंडल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, कांग्रेस पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Comments