BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में बीकानेर का परचम, 23 पदक जीतकर खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान

 कं भारत टाइम्स, बीकानेर


बीकानेर, 11 अगस्त। जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में बीकानेर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में बीकानेर से चयनित 26 खिलाड़ियों के दल ने अपनी कला और अनुशासन का परिचय देते हुए कुल 23 पदक अपने नाम किए। इनमें 5 स्वर्ण, 8 रजत और 10 कांस्य पदक शामिल हैं।

जिला कराटे-डू एसोसिएशन के महासचिव सेंसई रियाजुद्दीन अंसारी ने बताया कि बीकानेर के खिलाड़ियों ने काता और कुमिते, दोनों विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए।

बालक वर्ग में अद्वैत ने काता में स्वर्ण एवं कुमिते में कांस्य पदक हासिल किया। गौरिक तोमर ने कुमिते में रजत पदक जीता। सब जूनियर (अंडर-9) वर्ग में जयवीर ने कुमिते में स्वर्ण, जबकि पंकज कुमार एवं दिनेश प्रजापत ने कांस्य पदक प्राप्त किए। कैडेट वर्ग में प्रवित सैनी ने काता व कुमिते दोनों में रजत तथा आदेश कंवा ने कुमिते में कांस्य पदक जीता।

कैडेट (14-15 आयु वर्ग) में मनीष कुमार ने काता में रजत पदक हासिल किया। चंदराम, आशिफ, महादेव, विष्णु खिचड़ एवं प्रेम सिंह चौहान ने कुमिते में कांस्य पदक जीते। लोकेश एवं अभय सिंह ने कुमिते में रजत पदक प्राप्त किया। अन्य वर्ग में अनिश गोदारा ने कुमिते में स्वर्ण तथा रविन्द्र स्वामी (12-13 वर्ग) ने कुमिते में कांस्य पदक जीता।

बालिका वर्ग में तनिजका सोनी (12-13 वर्ग) ने कुमिते में स्वर्ण पदक हासिल किया। पनिया सैनी ने काता एवं कुमिते दोनों में रजत पदक जीता। अंशु सांगवा (14-15 वर्ग) ने काता में कांस्य एवं कुमिते में रजत पदक प्राप्त किया। इशिता कंवर (अंडर-9) और नट्यांशी सोनी (10-11 वर्ग) ने कुमिते में कांस्य पदक जीते। हर्षिता कंवर (16-17 जूनियर वर्ग) ने कुमिते में स्वर्ण एवं काता में रजत पदक हासिल किया। शिक्षिका नाथावत (18+ महिला वर्ग) ने काता एवं कुमिते दोनों में रजत पदक जीते।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले सभी विजेता खिलाड़ी अब आगामी माह आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में राजस्थान और बीकानेर का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस उपलब्धि से खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल है।

टीम के साथ मुख्य रेफरी कृष्ण स्वरूप मिश्रा और बीकानेर टीम के कोच जितेंद्र कारवा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बीकानेर लौटने पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों और कोच का ढोल-नगाड़ों एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel