BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने ली तैयारियों की समीक्षा बैठक, राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को 13 अगस्त तक अंतिम रूप देने के दिए निर्देश

कं भारत टाइम्स, बीकानेर



बीकानेर, 11 अगस्त। जिला कलेक्टर श्री निशान्त जैन तथा पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने मंगलवार को राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह तथा 14 और 15 अगस्त को होने वाले समस्त कार्यक्रम की तैयारी की बैठक ली। 

जिला कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारियों को दिए गए दायित्वों का अक्षरशः निर्वहन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि 13 अगस्त को होने वाले अंतिम पूर्वाभ्यास से पहले सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया जाए। उन्होंने मुख्य समारोह के मिनट टू मिनट कार्यक्रम की तैयारियों को जाना। उन्होंने मेघासर में मेघोजी उपाध्याय के प्रतिमा अनावरण के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान सभा स्थल से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की और कहा कि जनसभा के मद्देनजर आमजन के प्रवेश, निकास, बैठक और पेयजल से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्रभावी रखा जाए। मेडिसिन विंग के लोकार्पण से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की। 

जिला कलेक्टर ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में 20 विभागों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। वहीं यहां भव्य संस्कृतिक आयोजन होगा। उन्होंने राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय परिसर में होने वाले एट होम कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट जनों को आमंत्रित करने सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि 13 अगस्त को होने वाले अंतिम पूर्वाभ्यास के दौरान सभी विभागों और दायित्वों से जुड़े अधिकरियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उन्होंने सुरक्षा, यातायात प्रबन्धन और कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel