BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

नन्हे बच्चों ने बनाए देशभक्ति से ओतप्रोत चित्र/राजस्थानी भाषा अकादमी तथा संत सांईनाथ पब्लिक स्कूल द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कं भारत टाइम्स, बीकानेर



बीकानेर, 13 अगस्त। राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी तथा संत सांईनाथ पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।

    
         अकादमी सचिव शरद केवलिया ने बताया कि नन्हे बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत चित्रों में कल्पना के रंग भरे। बच्चों ने भारत माता, तिरंगे सहित देश की तरक्की दर्शाते चित्र बनाए। डाॅ. नमामीशंकर आचार्य ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की प्रशंसा की।


*विद्यार्थियों ने किया श्रीमद्भगवतगीता का पाठ*- इस अवसर पर आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सम्वेत स्वरों में श्रीमद्भगवतगीता के विभिन्न अध्यायों का पाठ किया। सुरेश व्यास ने कहा कि श्रीमद्भगवतगीता केवल धार्मिक ग्रन्थ ही नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने का मार्गदर्षक ग्रन्थ है। गीता के श्लोक बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में विशेष भूमिका निभा सकते हैं। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक भवानीशंकर आचार्य, रामगोपाल मारू, सुनीता आचार्य, प्रहलाद पुरोहित, अंशु शर्मा, भावना आचार्य, भास्कर आचार्य, गुंजन गिरि, शीतल सोलंकी, नीतेश स्वामी, आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel