BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

जीवन में वास्तविक शांति, सुख और समृद्धि का मार्ग बताएंगे देवकीनंदन प्रभु जी, 15 जुलाई को इस्कॉन का विशेष सत्संग

 KBharat Times, बीकानेर




बीकानेर, 13 जुलाई। अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) बीकानेर द्वारा आध्यात्मिक जागरूकता एवं मानव जीवन के मूल उद्देश्यों पर आधारित एक विशेष सत्संग एवं प्रेरक प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन 15 जुलाई को बीकानेर जिला उद्योग संघ, रानी बाजार में सायं 5:30 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक होगा।
इस्कॉन बीकानेर के संचालक संकर्षण प्रभु जी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्रीमान देवकीनंदन प्रभु जी, जो राजस्थान के जोनल सेक्रेट्री हैं, अपने प्रेरणादायी उद्बोधन से श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करेंगे। उनका विशेष व्याख्यान "जीवन में वास्तविक शांति, सुख तथा समृद्धि कैसे प्राप्त करें" विषय पर केंद्रित रहेगा।
उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में तनाव, भागदौड़ और मानसिक अशांति के बीच आध्यात्मिक जीवन का महत्व लगातार बढ़ रहा है। ऐसे समय में भगवान श्रीकृष्ण के संदेश एवं भगवद्गीता के सिद्धांत व्यक्ति को मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन और सफल जीवन की दिशा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में इन्हीं विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
संकर्षण प्रभु जी ने बताया कि सत्संग के दौरान भजन-कीर्तन, श्रीकृष्ण भक्ति, आध्यात्मिक प्रश्नों के समाधान तथा भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालुओं को आत्मिक आनंद का अनुभव कराने की विशेष व्यवस्था रहेगी।
उन्होंने शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के सभी श्रद्धालुओं, युवाओं, महिलाओं एवं परिवारों से आग्रह किया है कि वे इस आध्यात्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रीकृष्ण भक्ति का लाभ प्राप्त करें तथा अपने जीवन को सुख, शांति और समृद्धि की ओर अग्रसर बनाने वाले दिव्य संदेशों का श्रवण करें। 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel