BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

अंबेडकर सर्किल पर आयोजित समारोह में खेल, शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वालों का हुआ अभिनंदन

 कं भारत टाइम्स,बीकानेर



बीकानेर, 15 जुलाई 
 संविधान गौरव यात्रा आयोजन समिति, बीकानेर के तत्वावधान में मंगलवार को स्थानीय अंबेडकर सर्किल पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा, खेल, सामाजिक एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर देश, प्रदेश और समाज का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं एवं विभूतियों का स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राजेश द्रविड सियोता ने की। उन्होंने कहा कि समाज की प्रतिभाओं का सम्मान करना केवल उनका उत्साहवर्धन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देने का भी सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, समर्पण और लगन से सफलता प्राप्त करने वाले युवाओं का सम्मान पूरे समाज का सम्मान है।

इन प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इनमें राजेन्द्र पवार को राजस्थान ग्रामीण बैंक के निर्विरोध महासचिव चुने जाने पर, ममता चांवरिया को पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीतने पर, डॉ. दीपा को एमबीबीएस की डिग्री सफलतापूर्वक पूर्ण कर चिकित्सक बनने पर, नैतिक जावा को तीरंदाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त करने पर तथा शुभम नायक को सब-जूनियर स्टेट जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप की फ्लोर एक्सरसाइज स्पर्धा में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।

बड़ी संख्या में समाज के लोग रहे उपस्थित

समारोह में विनोद चांवरिया, दीपक बारासा, गणेश चांवरिया, गजराज चांवरिया, श्यामलाल तेजी, घनश्याम लोहिया, जगदीश सोलंकी, अशोक चांवरिया, सतीश चांगरा, राजू पंडित, राजेश पंडित, प्रभु जी चांवरिया, सुरेश जी, राजेश तेजी, मिथुन चांवरिया, सुनील चांवरिया, पूनम गोयल, हरिप्रकाश वाल्मीकि, दिलीप पांडे, श्रवण गारू, सीताराम चांवरिया, अजय जावा एवं भेरू जावा सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, वरिष्ठजन एवं युवा उपस्थित रहे।

प्रतिभाओं से प्रेरणा लेने का आह्वान

कार्यक्रम के अंत में समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि सम्मानित प्रतिभाओं ने अपने परिश्रम और प्रतिभा के बल पर समाज और देश का गौरव बढ़ाया है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में सकारात्मक सोच विकसित होती है और उन्हें अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि प्रतिभाशाली युवाओं को निरंतर प्रोत्साहन और सहयोग दिया जाए, ताकि वे भविष्य में और बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकें।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel