BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

WFFYSI राष्ट्रीय योगासन खेल चैंपियनशिप में सपना बेरवाल ने जीता रजत पदक, थाईलैंड में होने वाली अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई

KBharat Times, बीकानेर




बीकानेर, 29 जून। उत्तराखंड के रुड़की स्थित COER University में 26 से 28 जून 2026 तक आयोजित World Fitness Federation of Yogasana Sports International (WFFYSI) National Yogasana Sports Championship-2026 में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के योग विभाग में कार्यरत योग प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी श्रीमती सपना बेरवाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए Artistic Solo स्पर्धा में रजत पदक (Silver Medal) अर्जित किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने Traditional Event में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए छठा स्थान प्राप्त किया।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि के आधार पर सपना बेरवाल ने सितंबर 2026 में थाईलैंड में आयोजित होने वाली WFFYSI International Yogasana Championship के लिए भी अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है, जहां वे भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

सपना बेरवाल की इस उपलब्धि ने न केवल महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर बल्कि पूरे राजस्थान को गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता योग के प्रति समर्पण, अनुशासित जीवनशैली, कठिन परिश्रम एवं निरंतर अभ्यास का प्रतिफल है।

अपनी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सपना बेरवाल ने इसका श्रेय अपने गुरुजनों, परिवार, सहयोगियों तथा अपने जीवनसाथी डॉ. मुकेश बेरवाल, वरिष्ठ वैज्ञानिक, केन्द्रीय शुष्क बागवानी संस्थान (CIAH), बीकानेर को दिया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व का विषय है तथा वे थाईलैंड में आयोजित होने वाली चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करने का भरसक प्रयास करेंगी।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार, योग विभाग के शिक्षकगण, विद्यार्थियों, खेल प्रेमियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सपना बेरवाल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सफलता की कामना की है। 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel