जुलाई में ही होगा अगस्त एवं सितंबर माह के लिए आवंटित गेहूं का उठाव भी

 KBharat Times, बीकानेर




बीकानेर, 6 जुलाई। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने अगस्त एवं सितंबर माह के गेहूं का वितरण जुलाई में ही किए जाने के निर्देश जारी किए हैं।

जिला रसर अधिकारी श्री नरेश शर्मा के बताया कि पूर्व में जुलाई माह के आवंटित गेहूं का शत-प्रतिशत उठाव 15 जुलाई, 2026 तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। अब संशोधित व्यवस्था के तहत अगस्त एवं सितंबर माह के लिए आवंटित गेहूं का वितरण भी जुलाई के वितरण के साथ ही करना होगा।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उचित मूल्य दुकानदारों को भी समयबद्ध उठाव एवं वितरण सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel