BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समिति की बैठकें 7 एवं 8 जुलाई को, आवेदकों के होंगे साक्षात्कार

 KBharat Times, बीकानेर




बीकानेर, 2 जुलाई। जिला रसद कार्यालय द्वारा जिले की विभिन्न तहसीलों में रिक्त व नवसृजित उचित मूल्य की दुकानों के आवंटन के लिए गठित सलाहकार समिति की बैठकों आयोजन 7 व 8 जुलाई को किया जाएगा। 

जिला रसद अधिकारी श्री नरेश शर्मा ने बताया कि तहसील लूणकरणसर (ग्रामीण) के आवेदकों के साक्षात्कार 7 जुलाई को प्रातः 11 बजे तथा तहसील बीकानेर (ग्रामीण) के आवेदकों के साक्षात्कार दोपहर 3 बजे जिला रसद अधिकारी कार्यालय में आयोजित होंगे।

उन्होंने बताया कि तहसील नोखा (ग्रामीण) के आवेदकों के साक्षात्कार 8 जुलाई को प्रातः 11 बजे तथा तहसील खाजूवाला (ग्रामीण), छत्तरगढ़ (ग्रामीण) एवं पूगल (ग्रामीण) के आवेदकों के साक्षात्कार 8 जुलाई को दोपहर 3 बजे जिला रसद अधिकारी कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे।

जिला रसद अधिकारी ने संबंधित उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समिति के सदस्यों से निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित रहने का आग्रह किया है। साथ ही प्रवर्तन अधिकारियों एवं निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे संबंधित आवेदकों एवं समिति सदस्यों को बैठक की सूचना समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel