36 स्कूलों के विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क करियर गाइड निर्विकल्प फाउंडेशन की पहल, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा अभियान

 कं भारत टाइम्स, बीकानेर

 

 


बीकानेर, 30 जुलाई। विद्यार्थियों को करियर चयन, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं रोजगार के बेहतर अवसरों की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निर्विकल्प फाउंडेशन द्वारा तैयार की गई करियर मार्गदर्शिका का विमोचन किया गया। फाउंडेशन एवं राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के बीच हुए समझौते के तहत अगस्त के पहले सप्ताह से जिले के 36 विद्यालयों में निःशुल्क करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया सहित अन्य अतिथियों ने करियर मार्गदर्शिका का विमोचन करते हुए इस पहल को विद्यार्थियों के भविष्य के लिए उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि सही समय पर उचित मार्गदर्शन मिलने से विद्यार्थी अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप बेहतर करियर का चयन कर सकेंगे।

इस अवसर पर जनसंपर्क उपनिदेशक हरी शंकर आचार्य, करियर काउंसलर चंद्रशेखर श्रीमाली तथा सहायक निदेशक अरविंद आचार्य भी उपस्थित रहे। फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि अभियान के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा तथा रोजगार के अवसरों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जाएगी, जिससे वे अपने भविष्य की बेहतर योजना बना सकें।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel