मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर बीकानेर में डीएसटी और सदर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, दो लाख रुपये से अधिक की एमडीएमए बरामद

कं भारत टाइम्स, बीकानेर



बीकानेर। मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिले इनपुट के आधार पर जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ओर सदर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 106 ग्राम एमडीएमए (MDMA) बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत दो लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 जुलाई को मिलिट्री इंटेलिजेंस को सूचना मिली थी कि असलम काजी, निवासी नागौर, बीकानेर में मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय है। सूचना के सत्यापन के बाद मिलिट्री इंटेलिजेंस ने ऑपरेशन को अंजाम दिया।
इसके बाद 23 जुलाई को मिलिट्री इंटेलिजेंस,  डीएसटी और सदर थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। देर शाम पीबीएम अस्पताल के पास असलम काजी (25) पुत्र उस्मान काजी, निवासी दिली दरवाजा, नागौर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 106 ग्राम एमडीएमए बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपी ने ताराचंद पुत्र रूपचंद, निवासी भीनासर, थाना गंगाशहर, बीकानेर के भी इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की जानकारी दी। इसके बाद दोनों आरोपियों को सदर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस पूरे नेटवर्क, मादक पदार्थ की सप्लाई चेन और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel