BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने किया ग्राम सेवा शिविर फॉलोअप कैंप का निरीक्षण लंबित कार्य समयबद्ध पूर्ण करने के दिए निर्देश

कं भारत टाइम्स, बीकानेर



बीकानेर, 21 जुलाई। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे ने मंगलवार को बदरासर और जालवाली ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविरों के फॉलोअप कैंप का निरीक्षण किया। 

इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की तथा अधिकारियों और कर्मचारियों को शिविरों में समय पर उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।

श्रीमती पांडे ने कहा कि ग्राम सेवा शिविरों का उद्देश्य ग्रामीणों को उनकी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि शिविरों में प्राप्त लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए, जिससे आमजन को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े।

उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नए बिजली कनेक्शन, मीटर परिवर्तन तथा अन्य लंबित विद्युत संबंधी प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। वहीं बदरासर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अतिरिक्त हॉल एवं कक्ष निर्माण की स्थानीय मांग पर उन्होंने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने विद्यालय के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें शिक्षा के महत्व, अनुशासन और जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत संचालित स्वच्छता अभियान की भी समीक्षा की और ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन तथा जनभागीदारी के माध्यम से अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान विकास अधिकारी श्री दिनेश मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel