BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

राजस्थान को डब्ल्यूएचओ का विश्व तंबाकू निषेध दिवस अवार्ड: बीकानेर जिले का भी रहा उल्लेखनीय योगदान

कं भारत टाइम्स, बीकानेर





बीकानेर, 24 जुलाई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व एवं चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के निर्देशन में तंबाकू नियंत्रण के क्षेत्र में राजस्थान सरकार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा 'विश्व तंबाकू निषेध दिवस अवार्ड-2026' से सम्मानित किया गया है। दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली राज्य की इस वैश्विक उपलब्धि में बीकानेर जिले का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध के नेतृत्व व डिप्टी सीएमएचओ (स्वास्थ्य) डॉ. लोकेश गुप्ता के निर्देशन में जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ द्वारा शहर से लेकर गांव तक व्यापक अभियान चलाया गया।

बीकानेर में चला प्रभावी अभियान, नई दिल्ली में मिला सम्मान
जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के जिला सलाहकार रविंद्र सिंह शेखावत एवं सामाजिक कार्यकर्ता कमल कुमार पुरोहित ने विभिन्न विभागों, शिक्षण संस्थानों और स्वास्थ्य केंद्रों के सहयोग से बीकानेर में कोटपा अधिनियम के तहत कार्रवाई, तंबाकू मुक्ति परामर्श, रैलियां और तंबाकू मुक्त विद्यालय अभियान का सफल क्रियान्वयन किया। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राज्य सरकार की ओर से कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक डॉ. एस.एन. धोलपुरिया ने डब्ल्यूएचओ के कंट्री हेड से यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त किया।

व्यापक नवाचारों और जनसहभागिता का मिला परिणाम
प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती गायत्री राठौड़ ने बताया कि राजस्थान को यह सम्मान वर्ष 2025-26 के दौरान तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के लिए दिया गया है। राज्य सरकार ने इसे केवल कानूनी कार्रवाई तक सीमित न रखकर उपचार, परामर्श, निकोटिन रिप्लेसमेंट थेरेपी, तंबाकू मुक्त ग्राम अभियान तथा टीबी-तंबाकू कन्वर्जेंस जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से जनआंदोलन का रूप दिया है।


Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel