BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

हार्टफुलनेस सेंटर से निकली 'संडे ऑन साइकिल' की 32वीं रैली, 60 से 70 साइकिल प्रेमियों ने लिया भाग

 KBharat Times, बीकानेर




बीकानेर, 5 जुलाई। स्वस्थ जीवनशैली, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से 'संडे ऑन साइकिल” का 32वाँ एडिशन रविवार सुबह हार्टफुलनेस सेंटर, लोटस डेयरी के पास, सादुलगंज से उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ हार्टफुलनेस के ओमप्रकाश गोम्बर तथा जिला साइकिलिंग संघ के सचिव सुरेंद्र कूकणा ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नियमित साइकिल चलाने से शरीर स्वस्थ रहता है, मानसिक संतुलन बेहतर होता है तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने लोगों से दैनिक जीवन में साइकिल को अपनाकर स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली विकसित करने का आह्वान किया।

रैली में लगभग 60 से 70 साइकिल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साइकिल यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने फिटनेस, स्वास्थ्य और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ साइक्लिस्ट जेठाराम घाट, परवीन, नरेंद्र, अजय सहित अनेक साइकिल प्रेमी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर जिला साइक्लिंग संघ के सचिव सुरेंद्र कूकणा ने सभी प्रतिभागियों एवं हार्टफुलनेस परिवार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 'संडे ऑन साइकिल' अभियान प्रत्येक रविवार को बीकानेर में आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को साइकिलिंग से जोड़ना, फिटनेस के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली को बढ़ावा देना है। 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel