BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

बीकानेर : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में नई नियुक्तियां, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

 कं भारत टाइम्स, बीकानेर

 


 

बीकानेर, 30 जुलाई। देहात कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में नई नियुक्तियों की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं अल्पसंख्यक समाज में उत्साह का माहौल है। शहर कांग्रेस सुभाषपुरा मंडल अध्यक्ष अब्दुल रहमान लोदरा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

जारी नियुक्ति सूची के अनुसार सद्दाम हुसैन शेख एवं यासीन पड़ीहार को महासचिव, जबकि अलीशेर लोदरा को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों को संगठन के विस्तार और अल्पसंख्यक समाज की भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अब्दुल रहमान लोदरा ने कहा कि नई टीम के जुड़ने से देहात क्षेत्र में कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, पूर्व ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी, अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चोबदार, देहात अल्पसंख्यक अध्यक्ष सत्तू खां पड़ीहार, शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, देहात अध्यक्ष बिशना राम सियाग, पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, पूर्व चेयरमैन हाजी मकसूद अहमद, सलीम सोढ़ा, सुमित कोचर, शहजाद खान भुट्टा, आनंद सिंह सोढ़ा, जयदीप सिंह जावा, मनोज चौधरी तथा नारायण जैन सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel