ग्रामीण सेवा शिविर बना बुजुर्ग महिला के लिए राहत का माध्यम, घर पहुँचकर पुनः शुरू करवाई वृद्धजन पेंशन

 KBharat Times, बीकानेर




बीकानेर, 8 जुलाई। राज्य सरकार के ग्रामीण सेवा शिविर  अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत देराजसर तहसील श्री डूंगरगढ़ में प्रशासन की टीम ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए ग्राम देराजसर निवासी श्रीमती भंवरी देवी की लंबे समय से बंद पड़ी वृद्धजन पेंशन को उनके घर पहुँचकर पुनः शुरू करवाया।

श्री डूंगरगढ़ एसडीएम शुभम शर्मा ने बताया कि भंवरी देवी की वृद्धजन पेंशन तकनीकी कारणों से काफी समय से बंद थी, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान प्रशासनिक टीम ने उनकी समस्या को प्राथमिकता से सुना, आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया और घर पर ही आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उनकी पेंशन पुनः प्रारंभ करवा दी गई।

श्रीमती भंवरी देवी ने बताया कि मेरी वृद्धजन पेंशन लंबे समय से बंद थी, जिससे मुझे काफी परेशानी हो रही थी। ग्रामीण सेवा शिविर की टीम स्वयं मेरे घर आई और मेरी पेंशन पुनः शुरू करवाई। मैं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार और प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel