BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

लघु उद्योग भारती वाटिका में 1000 पौधे लगानेका संकल्प

 KBharat Times, बीकानेर,

 



बीकानेर, 5 जुलाई। लघु उद्योग भारती, बीकानेर इकाई द्वारा करणी औद्योगिक क्षेत्र स्थित लघु उद्योग भारती वाटिका में पर्यावरण संरक्षण विषयक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्थान क्षेत्र संयोजक, पर्यावरण गतिविधि श्री विनोद जी मेलाना ने जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं सघन वन निर्माण की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जल संरक्षण और वृक्षारोपण केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार हैं। उन्होंने सभी उद्योगपतियों से अपने उद्योग परिसरों में वर्षा जल संचयन की व्यवस्था विकसित करने तथा अधिकाधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के जन अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
बैठक में लघु उद्योग भारती, बीकानेर इकाई ने करणी औद्योगिक क्षेत्र स्थित लघु उद्योग भारती वाटिका में सघन वन विकसित करने का संकल्प लिया तथा 1000 पौधे लगाने का निर्णय किया। साथ ही संगठन ने अपने सभी सदस्यों को वर्षा जल संचयन के लिए प्रेरित करने एवं प्रत्येक औद्योगिक इकाई में आवश्यक प्रयास सुनिश्चित करने का भी संकल्प व्यक्त किया।
बैठक में महानगर संघचालक श्री टेकचंद जी बरड़िया की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर हर्ष कंसल, राजेश गोयल, सुभाष मित्तल, विनोद धानुका, मनोज तलवारिया, प्रदीप वर्मा, दिनेश तंवर, सुरेंद्र डागा, विशाल डागा, प्रेम जी, अंगद बिश्नोई, भुवनेश यादव, नरेश अग्रवाल सहित अनेक उद्यमी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel