BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

बीकानेर के वार्ड 53 में छह माह से कम वोल्टेज की समस्या, इंडियन यूथ पावर व कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एडीसी को सौंपा ज्ञापन

 KBharat Times, बीकानेर




बीकानेर, 03 जुलाई। बीकानेर शहर के वार्ड संख्या 53 स्थित भुट्टा बास (लाल क्वार्टर के पीछे) क्षेत्र में पिछले लगभग छह माह से लगातार बनी हुई कम वोल्टेज की गंभीर समस्या को लेकर शुक्रवार को इंडियन यूथ पावर एवं कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर (एडीसी) उम्मेद सिंह रतनू से मुलाकात कर शीघ्र समाधान की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने एडीसी को अवगत कराया कि क्षेत्र में लंबे समय से बिजली का वोल्टेज अत्यंत कम रहने के कारण आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के इस मौसम में घरों में लगे पंखे, कूलर, एयर कंडीशनर, पानी की मोटर तथा अन्य विद्युत उपकरण पर्याप्त वोल्टेज नहीं मिलने से सही ढंग से कार्य नहीं कर पा रहे हैं। इसके चलते बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं सहित पूरे क्षेत्र का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

प्रतिनिधियों ने बताया कि स्थानीय निवासी कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। लगातार कम वोल्टेज के कारण लोगों में भारी रोष व्याप्त है और यदि जल्द उचित कार्रवाई नहीं की गई तो समस्या और अधिक गंभीर हो सकती है।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की कि संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक निर्देश दिए जाएं तथा तकनीकी जांच कर ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाने, बिजली लाइन की मरम्मत अथवा अन्य आवश्यक उपायों के माध्यम से कम वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेद सिंह रतनू ने प्रतिनिधिमंडल की बात गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर, इंडियन यूथ पावर के संरक्षक अब्दुल रहमान लोदरा,कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एसएमडी जयदीपसिंह जावा, मंडल अध्यक्ष राजेश पुनिया,नवाब खान नायच,मैक्स नायक,जाकिर पडिहार,विकास रावत, अकबर जोईया सहित कांग्रेस एवं इंडियन यूथ पावर के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel