KBharat Times, बीकानेर
बीकानेर, 1 जुलाई। हैदराबाद में आयोजित सब जूनियर पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप की 57 किलोग्राम भार वर्ग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर बीकानेर और वाल्मीकि समाज का नाम रोशन करने वाली होनहार खिलाड़ी ममता चाँवरिया, पुत्री विष्णु चाँवरिया, के बीकानेर आगमन पर मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिकों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में लोगों ने ममता का फूल-मालाओं और साफा पहनाकर अभिनंदन किया।
स्वर्ण पदक विजेता ममता चाँवरिया के सम्मान में आयोजित स्वागत समारोह में मुस्लिम महासभा के प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान लोदरा एवं समाजसेवी राजू ने साफा पहनाकर उनका सम्मान किया। वहीं युवा कांग्रेस नेता नवाब खान ने ममता को फूलमाला पहनाकर शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वक्ताओं ने कहा कि ममता चाँवरिया ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे बीकानेर और वाल्मीकि समाज का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि जिले की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ममता भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन करेंगी।
इस अवसर पर जयदीपसिंह जावा, पुखराज चाँवरिया, शंभू वाल्मीकि, पूनम चंद चाँवरिया, गणेश चाँवरिया, राजन जेदिया, सुमन, मुन्नी देवी, मोहम्मद फारूक सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने ममता चाँवरिया को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

0 Comments