BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (Doctor’s Day) के अवसर पर डॉक्टर शेफाली के चिकित्सा क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों तथा समाज के प्रति उनकी सेवा भावना की सराहना की।

 KBharat Times, बीकानेर



बीकानेर, 1 जुलाई। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (Doctor’s Day) के अवसर पर बीकानेर की प्रसिद्ध गायनोलॉजिस्ट एवं समाजसेविका  को अंतरराष्ट्रीय फोटो पत्रकार दिनेश गुप्ता एवं उनकी बहन पुष्पलता अग्रवाल ने हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर दोनों ने डॉक्टर शेफाली के चिकित्सा क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों तथा समाज के प्रति उनकी सेवा भावना की सराहना की।

दिनेश गुप्ता ने कहा कि डॉक्टर शेफाली दाधीच केवल एक कुशल गायनोलॉजिस्ट ही नहीं, बल्कि महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। आज के डिजिटल दौर में वे सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं से जुड़ी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं, गर्भावस्था, हार्मोनल बदलाव और अन्य गायनोलॉजिकल विषयों पर सरल एवं उपयोगी जानकारी साझा करती हैं, जिससे लाखों महिलाओं को लाभ मिल रहा है।

डॉक्टर शेफाली दाधीच की सोशल मीडिया पर कई लाखों  की बड़ी फॉलोअर संख्या है, जो उनके कार्यों की लोकप्रियता और लोगों के बीच उनकी विश्वसनीयता को दर्शाती है। उनके द्वारा बनाए गए जागरूकता वीडियो महिलाओं को समय रहते अपनी समस्याओं को समझने और उचित उपचार लेने के लिए प्रेरित करते हैं।

पुष्पलता अग्रवाल ने कहा कि चिकित्सा सेवा के साथ समाजसेवा का भाव रखना किसी भी चिकित्सक की सबसे बड़ी पहचान होती है और डॉक्टर शेफाली इस भूमिका को बखूबी निभा रही हैं। उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता अभियान को एक नई दिशा दी है, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।

डॉक्टर्स डे के अवसर पर सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर समाजसेवा की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel