BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के पायलट प्रोजेक्ट को लेकर हुई चर्चा 40 एवं उससे अधिक आयु के श्रमिकों का करवाना होगा हेल्थ चेकअप

  BBT Times, बीकानेर



बीकानेर, 12 जून। बीकानेर जिला उद्योग संघ में ईएसआईसी संयुक्त निदेशक प्रभारी जोधपुर नीरज कुमार शर्मा, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी के के मीणा, कर्मचारी राज्य बीमा निगम बीकानेर शाखा प्रबंधक प्रवीण शर्मा, बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, उपाध्यक्ष अशोक सुराना, सचिव वीरेंद्र किराडू के मध्य श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के पायलट प्रोजेक्ट के तहत करवाए जा रहे हेल्थ चेकअप केम्प की जानकारी, श्रमिकों में जागरूकता लाने व वंचित औद्योगिक क्षेत्रों में ईएसआई डिस्पेंसरी शुरू करने पर चर्चा हुई | संयुक्त निदेशक नीरज शर्मा ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 में उल्लेखित प्रावधानों के अनुसार कर्मचारी राज्य बीमा योजना से जुड़े 40 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के बीमितों हेतु वार्षिक हेल्थ चेकअप केम्प का आयोजन दिनांक 15 अप्रेल 2026 से कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल जैसलमेर रोड़, जाट धर्मशाला के पास बीकानेर में निरंतर किया जा रहा है | इस केम्प में खून व यूरिन की जांच, एक्सरे, ईसीजी, लीवर, किडनी, आँख व दांत की जांच, सांस की बीमारी की जांच, शुगर, बीपी सहित अनेक महत्त्वपूर्ण जांचें की जायेगी | अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि बीकानेर के रीको के अधीन खारा औद्योगिक क्षेत्र तथा उसके आसपास के क्षेत्र में ईएसआई डिस्पेंसरी की काफी आवश्यकता महसूस की जा रही है क्योंकि खारा औद्योगिक क्षेत्र के श्रमिकों एवं उनके परिजनों को स्वास्थ्य परीक्षण हेतु बीछवाल या पीबीएम अस्पताल जाना पड़ता है इससे श्रमिकों को समय के साथ साथ आर्थिक हानि भी उठानी पडती है | जिस पर निदेशक ने अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया से खारा औद्योगिक क्षेत्र व आसपास उचित स्थान दिलवाने का निवेदन किया इससे पूर्व में संचालित ईएसआई डिस्पेंसरी नम्बर 1 को गजनेर रोड़ से खारा शिफ्ट कर दिया जाएगा |  | अशोक सुराणा व वीरेंद्र किराडू ने बताया कि बीकानेर जिला उद्योग संघ सोसियल मीडिया तथा अन्य संसाधनों के माध्यम से सभी औद्योगिक इकाइयों में जागरूकता लाने हेतु यथासंभव प्रयास किये जायेंगे | इस पर बीकानेर जिला उद्योग संघ द्वारा जोधपुर से पधारे ईएसआईसी संयुक्त निदेशक प्रभारी नीरज कुमार शर्मा, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी के के मीणा, कर्मचारी राज्य बीमा निगम बीकानेर शाखा प्रबंधक प्रवीण शर्मा का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया | 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel