दिव्यांग आरती को कार्यस्थल तक आने-जाने में होगी सहूलियत विधायक श्री व्यास ने विधायक निधि से प्रदान की स्कूटी

 BBT Times, बीकानेर





बीकानेर, 13 जून। बीकानेर (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री जेठानंद व्यास ने भीनासर की आरती मारू को शनिवार को विधायक निधि से स्कूटी प्रदान की। इस पर 1.10 लाख रुपए व्यय हुए हैं।

 विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की अगुवाई में राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के तहत दिव्यांगजनों को स्कूटियां प्रदान की जा रही हैं। इस योजना की पात्रता नहीं रखने वालों को विधायक निधि से स्कूटी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि आरती मारू, एक फाइनेंस कंपनी में काम करती है। स्कूटी से उसे कार्य स्थल पर आने-जाने में सहूलियत होगी तथा उसे इसके लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि अब तक विधायक निधि से 10 दिव्यांगों को स्कूटियां प्रदान की जा चुकी है। भविष्य में भी जरूरतमंद युवाओं को उनके कार्यस्थल अथवा शैक्षणिक स्थल तक आने-जाने के लिए स्कूटी दी जाएगी।

आरती ने इसके लिए इसके लिए विधायक का आभार जताया और कहा कि एक ओर राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री की अगुवाई में महिला सशक्तिकरण की दिशा में उल्लखेनीय कार्य किया जा रहा है। वहीं विधायक की यह पहल उसके लिए राहत लाई है। उसने कहा कि अब वह आराम से और बिना किसी की मदद के अपने कार्यालय तक आ-जा सकेगी।

 इस दौरान जेपी व्यास, किशन चौधरी, आशा आचार्य, त्रिलोक नारायण पुरोहित, राम रतन धारणिया, ओम कुमावत, शिव शंकर सोनी, सुनील दत्त, मालचंद सुथार सहित अनेक लोग मौजूद रहे। 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel