BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में योग जागरूकता अभियान जारी विद्यार्थियों ने किया योग प्रोटोकॉल का अभ्यास

 BBT Times, बीकानेर

 




बीकानेर, 6 जून। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में संचालित योग जागरूकता अभियान के अंतर्गत शनिवार को रिन्यूएबल एनर्जी एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग शाखा के विद्यार्थियों के लिए विशेष योग सत्र आयोजित किया गया।

शारीरिक शिक्षा, खेल एवं योग विभाग के प्रभारी अधिकारी डॉ. एस. एल. प्रजापत के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के योग विभाग की अतिथि संकाय प्रियंका रघुवंशी तथा एम.एससी. योग के विद्यार्थी अजय धवल ने विद्यार्थियों को योग प्रार्थना, कॉमन योग प्रोटोकॉल, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाया।

प्रशिक्षकों ने योग को स्वस्थ जीवन, मानसिक शांति एवं परीक्षा के तनाव को कम करने का प्रभावी माध्यम बताते हुए विद्यार्थियों को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने सहभागिता करते हुए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

डॉ. एस. एल. प्रजापत ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से तनाव कम होता है और शारीरिक एवं मानसिक क्षमता में वृद्धि होती है। 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel