BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

सात दिवसीय योग शिविर प्रारंभ

BBT Times, नोखा




बीकानेर/नोखा, 10 जून ! महिला पतंजलि योग समिति एवं महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को पब्लिक पार्क में सात दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का शुभारंभ किया गया।  

शिविर का उद्घाटन करते हुए महिला पतंजलि योग समिति की प्रभारी सरला अग्रवाल ने कहा, "योग स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक है। यदि बहनें नियमित रूप से योग करें तो वे रोगमुक्त रहेंगी। योग को अपनी दिनचर्या में स्थान दें तो निरोगी काया पाई जा सकती है।" उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए यह एक बेहतरीन पहल है जिसका लाभ हमें उठाना चाहिए। 
शिविर में अनुभवी योग शिक्षिका कोमल खत्री एवं रचना वर्मा ने प्रतिभागियों को योग की विभिन्न क्रियाओं की जानकारी दी तथा प्राणायाम,  एवं सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास करवाया।  कार्यक्रम को सफल बनाने में शिविर सह-प्रभारी सुनीता खीचड़, ललिता मंत्री, राजश्री डागा, सरिता डागा, प्रिया राठी, उर्मिला तापड़िया, विजयश्री रांकावत आदि पदाधिकारियों ने व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग किया।  
 यह निःशुल्क योग शिविर 16 जून तक प्रतिदिन प्रातः 6: से 7: बजे तक पब्लिक पार्क, नोखा में आयोजित होगा। 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel