BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

केन्द्रीय जनजाति कार्य मंत्री ने किया नवनिर्मित मेडिसिन विंग का अवलोकन भामाशाह मूंधड़ा परिवार के योगदान को सराहा

 BBT Times, बीकानेर




बीकानेर, 30 मई। केन्द्रीय जनजाति कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को बीकानेर आए।

श्री ओराम ने श्रीमती सीएम मूंधड़ा मेमोरियल चेरिबटेल ट्रस्ट द्वारा बनाई गई मेडिसिन विंग का अवलोकन किया। केंद्रीय मंत्री ने विंग के आईसीयू वार्ड, जनरल वार्ड, वैटिंग रूम, योगा रूम सहित अनेक वार्डों और कक्षों को देखा। श्री ओराम ने कहा कि आमजन के लिये बना  यह अस्पताल अन्य प्रदेशों के लिये मॉडल साबित होगा। उन्होंने भामाशाह मूंधड़ा परिवार द्वारा दिए गए इस योगदान की भरपूर सराहना की।

इस दौरान पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. बी. सी. घीया,बीकानेर जिला उद्योग सँघ के उपाध्यक्ष श्री अशोक सुराणा, श्री नरेश मित्तल, सचिव श्री वीरेन्द्र किराडू, श्री अनंतवीर जैन, श्री श्यामसुंदर सोनी, श्री विनोद जोशी, श्री पिन्टू राठी, श्री शुभम लड्ढा, श्री अरविन्द  चौधरी, श्री राजीव शर्मा एवं श्री सावन पारीक भी मौजूद रहे।

बीकानेर जिला उद्योग संघ की ओर से श्री ओराम का साफा और दुप्पटा ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया। 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel