BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

आठ दिवसीय निशुल्क योग विज्ञान शिविर का समापन

 BBT Times, बीकानेर



बीकानेर, 24 मई ! योग प्रशिक्षण एवं प्रचार समिति के तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिक भ्रमण पथ पर आठ दिवसीय निशुल्क योग विज्ञान शिविर का समापन खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल के मुख्य आतिथ्य, डॉ पिंन्टू नाहटा की अध्यक्षता, भाजपा शहर महामंत्री श्याम सिंह हाडला एवं भाजपा देहात महामंत्री तोलाराम कूकणा के विशिष्ट आतिथ्य में पर्यावरण मित्रों एवं चिकित्सा विशेषज्ञों के सम्मान के साथ सम्पन्न हुआ । मधुमेह, रक्तचाप, मानसिक तनाव, मोटापा आदि विषयों पर केन्द्रित योग विज्ञान शिविर के अन्तिम दिन प्रारम्भ में योग साधक विनोद जोशी एवं श्रीमती दीपा मोडासिया ने सात दिवस में कराये विशेष प्राणायाम, आसनों एवं सूक्ष्म व्यायाम का रिवीजन एवं अभ्यास कराया। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा इस शिविर के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले साधक तेजप्रताप सिंह एवं श्रीमती दीपा मोडासिया को शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसी क्रम में माननीय प्रधानमंत्री जी के वृक्षारोपण अभियान के अनुसार वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं मदन मोहन छंगाणी, राजेन्द्र सिंह राठौड़,वीर सावरकर पर्यावरण समिति, सीडी सागर, राजेन्द्र शर्मा, रघुवीर लुहानिवाल, तिलक राज सुगंध,अजय खत्री,मधु खत्री, घनश्याम जोशी, हरीश बिश्नोई, हरदयाल सिंह, बलविंदर यादव, दिलीप देवड़ा, गणेश सोनी, गोपाल झा, भवानी शंकर सांखला को पर्यावरण मित्र सम्मान देकर सम्मानित किया गया। डॉ पिंन्टू नाहटा ने कहा नियमित योग कर लम्बी आयु तक स्वस्थ जीवन का आनन्द ले सकते हैं। विशिष्ट अतिथि श्याम सिंह हाडला ने कहा वर्तमान भौतिक जीवन में निशुल्क योग कक्षा संचालित कर रहे हैं इसलिए साधुवाद। मुख्य अतिथि डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने कहा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र जी मोदी ने भारत की ऋषि परंपरा योग को संयुक्त राष्ट्र संघ में सर्वसम्मति से विश्व योग दिवस इक्कीस जून  स्वीकार कराया इसके लिए हर भारतीय गौरवान्वित महसूस करता है। डॉ मेघवाल ने चिकित्सक, योग साधना एवं आहार विहार के अनुभव के आधार पर कहा योग को दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ जीवन के साथ पारिवारिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय कार्य पूर्ण ऊर्जा से कर सकते हैं। डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने सभी के स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी, भाजपा देहात महामंत्री तोलाराम कूकणा ने अतिथियों एवं योग साधकों का धन्यवाद किया। भारत माता की जय आदि नारों एवं हास्यासन के साथ योग विज्ञान शिविर सम्पन्न हुआ। नियमित योग कक्षा प्रातः छः बजे से साढ़े सात बजे तक यथावत संचालित है। 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel