BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

चाचा नेहरू की पुण्यतिथि पर बीकानेर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

 BBT Times, बीकानेर





बीकानेर, 27 मई । भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर बीकानेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राम रतन कोचर सर्किल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि पंडित नेहरू ने देश को आधुनिक सोच, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास की नई दिशा प्रदान की। उन्होंने शिक्षा, विज्ञान, उद्योग एवं कृषि के क्षेत्र में जो मजबूत नींव रखी, उसी का परिणाम है कि आज भारत विश्व में एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित है।



उन्होंने आगे कहा कि नेहरू का जीवन देश सेवा, त्याग और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा तथा युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर देशहित में कार्य करना चाहिए।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव गजेंद्र सिंह सांखला ने अपने संबोधन में कहा कि नेहरू ने देश को लोकतंत्र, शिक्षा और विकास की नई दिशा दी, जिनके आदर्श आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमित कोचर ने कहा कि नेहरू का जीवन आधुनिक भारत के निर्माण के लिए समर्पित रहा और उनके विचार समाज में एकता, भाईचारे और विकास को मजबूती देते हैं।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस (एसएमडी) के महासचिव जयदीप सिंह जावा ने कहा कि नेहरू के आदर्श देश की एकता और विकास के प्रेरणास्रोत हैं।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद हजारीलाल देवड़ा, नंदराम चौधरी, डी.सी. गहलोत, मंडल अध्यक्ष हंसराज बिश्नोई, गंगाशहर ब्लॉक के पंकज स्वामी, भिखाराम मेघवाल, दुर्गाशंकर, मो. असलम, अमरसिंह पंवार, आशाराम मेघवाल, रामस्वरूप पुनिया सहित कई कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की।


Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel