BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

योगेश कुमार झा की लगी लॉटरी, आया बुलावा

 BBT Times, बीकानेर


 

बीकानेर, 27 मई । ‘चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है... वो किस्मत वाले होते हैं, माता जिनको याद करे।’ एक धार्मिक गीत जिसे प्रसिद्ध गीतकार चंचल ने गाया था। कांता खतुरिया कॉलोनी निवासी योगेश कुमार झा पर सटीक बैठता सा प्रतीत हो रहा है। जिन्हें फिलहाल माता ने तो नहीं लेकिन अपने भक्त को नीलकंठ महादेव ने जरुर याद कर लिया है। भगवान शिव के परम भक्त योगेश झा  उन खुश किस्मत लोगों में शामिल हैं, जिन्हें कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। बीकानेर में एक मात्र जिनका चयन यात्रा के लिए निकाली गई लॉटरी से हो गया है। झा ने सभी औपचारिकताएं भी पूर्ण कर ली है। योगेश अपनी यात्रा 6अगस्त से शुरु करेंगे। यहां यह बताना आवश्यक है कि पिछले पांच साल से बंद कैलाश मानसरोवर की यात्रा इस वर्ष ही फिर से शुरु की जा रही है। इसके लिए योगेश कुमार झा ने बड़े मन से आवेदन किया था। यह अर्जी स्वीकार होने के बाद योगेश का आत्मविश्वास भी बढ़ गया है और भगवान के प्रति भक्ति का भाव भी हिलोरे ले रहा है। झा के चयन पर परिवार ही नहीं, रिश्तेदार और मित्र भी बधाईयां दे रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel