पेरिस ओलंपिक 2024 में नीरज चोपड़ा के उत्साह के लिये बच्चों ने दी अग्रिम बधाई व खेल के प्रति अनोखा संदेश।

बीबीटी टाइम्स, बीकानेर, 4 अगस्त। बीकानेर, हाल ही मे चल रहे पेरिस ओलंपिक 2024 मे भारत के अनगिनत खिलाड़ियों ने भाग लिया है और अब भारत का प्रदर्शन अब तक ओलंपिक में सम्मानजनक रहा है लेकिन गोल्डन ब्वॉय के नाम से फेमस नीरज चोपड़ा 6 अगस्त को अपना जैवलिन थ्रो का क्वालिफाय राउंड खेलने जा रहे है तो उसी को मध्य नजर रखते बीकानेर लालगढ़ रामपुरा निवास करने वाले 2 विद्यार्थी कनिष्का सिंह पुत्रीश्री जयदीपसिंह जावा ( कक्षा 12) ने अपने छोटे भाई अक्षनमन सिंह (कक्षा 10) के फेस पर पेंटिंग कर नीरज चोपड़ा के उत्साह बढ़ाने की पहल रखी है। जिसमें उन्होंने ऑल दी बेस्ट चैंप सहित गोल्ड मेडल के लिये प्रेरित कर एक अनोखे तरीके से अग्रिम बधाई दी। और कहा आजकल आदत्तन मोबाईल का इस्तेमाल बहुत ज्यादा हो रहा है तो खेलों सहित अन्य क्षेत्र में जागरूक होनी ज्यादा जरूरी है।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel