BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

21 अगस्त को भारत बंद का वंचित वाल्मीकि समाज एवं सफाई कर्मचारियों ने किया बहिष्कार

 BBT Times, श्रीगंगानगर



वंचित वाल्मीकि समाज तथा सफाई कर्मचारियों ने सुप्रीम कोर्ट के आरक्षण वर्गीकरण फैसले का किया समर्थन  

श्रीगंगानगर, 20 अगस्त। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस अध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज प्रदेशाध्यक्ष अनिल धारीवाल के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने जिला कलेक्टर लोकबंधु एवं जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव को ज्ञापन सौंपकर सुप्रीम कोर्ट के आरक्षण वर्गीकरण सम्बन्धी निर्णय का समर्थन करते हुए 21 अगस्त को भारत बंद का बहिष्कार करने की घोषणा की है। इस अवसर पर सफाई कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष उमेश वाल्मीकि, भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज प्रदेशाध्यक्ष अनिल धारीवाल, श्रवण सारसर, सीताराम सारसर, जगदीश वाल्मीकि, सिकंदर टाक, श्याम नरवाल, सिकंदर भाटिया, ईश्वर चांवरिया, संजय वाल्मीकि, भरत वाल्मीकि सहित वाल्मीकि समाज के गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी उपस्थित थे।

उमेश वाल्मीकि तथा अनिल धारीवाल ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट का आरक्षण वर्गीकरण सम्बन्धी निर्णय उचित है। इसलिये वाल्मीकि समाज एवं स्थाई व अस्थाई सफाई कर्मचारियों द्वारा 21 अगस्त को प्रस्तावित भारत बंद का बहिष्कार किया जाएगा। समाज के लोग एवं सफाई कर्मचारी रोजमर्रा की तरह कार्यों पर जाएगे।

सफाई कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज प्रदेशाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने सुप्रीम कोर्ट के आरक्षण वर्गीकरण फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि इससे अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति की वंचित जातियों को भी आरक्षण का पूरा लाभ मिलेगा तथा इससे अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग की सभी वंचित जातियों का सर्वांगीण उत्थान होगा। इसलिये वाल्मीकि समाज व सफाई कर्मचारियों का बंद से कोई संबंध नहीं है। वे सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel