बीकानेर के प्रतिभावान छात्र रोशन कुमार ने क्वान की डो चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक 🥇 जीतकर बीकानेर का नाम रोशन किया।

 KBHARAT Times, Bikaner 



बीकानेर,  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आईजीएनपी कॉलोनी, बीकानेर के प्रतिभावान छात्र रोशन कुमार पुत्र श्री राजू साहनी ने वैदिक मार्शल आर्ट्स अकादमी, बीकानेर के इंडोर मैदान में आयोजित 8वीं बीकानेर जिला स्तरीय क्वान की डो चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक 🥇 जीतकर विद्यालय एवं बीकानेर का नाम रोशन किया है।


इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री योगेश्वर कुमार साध ने छात्र को स्वर्ण पदक पहनाकर सम्मानित किया एवं उसका उत्साहवर्धन किया।


आपसे विनम्र निवेदन है कि इस प्रेरणादायक समाचार को के भारत टाइम्स के समाचार माध्यम एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उचित स्थान दिलाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करने की कृपा करें।


खेल एवं खिलाड़ियों की उपलब्धियों को समाचार माध्यमों में उचित स्थान मिलने से उभरती हुई खेल प्रतिभाओं का मनोबल बढ़ता है। विशेषकर राजकीय विद्यालयों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को मीडिया का सहयोग एवं प्रोत्साहन मिलने से वे भविष्य में राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने जिले, प्रदेश एवं राष्ट्र का नाम रोशन कर सकेंगे।


आपके स्नेह, सहयोग एवं प्रोत्साहन के लिए हमारा विद्यालय परिवार सदैव आभारी रहेगा। आशा है कि खेल एवं खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु इस समाचार को उचित स्थान दिलाने में आपका विशेष सहयोग प्राप्त होगा।



Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel