पूर्व प्रधान स्वर्गीय श्री रघुनाथ सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित

 KBHARAT Times, Bikaner 



बीकानेर, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी के पिताजी पूर्व प्रधान स्वर्गीय श्री रघुनाथ सिंह जी भाटी के निधन पर श्री नूतन कुमार जोशी, पूर्व डायरेक्टर, होलसेल भंडार बीकानेर एवं सुश्री मानवी जोशी ने उनके पैतृक गांव हदा स्थित निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय श्री रघुनाथ सिंह जी भाटी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्री भाटी का सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसे सदैव स्मरण किया जाएगा।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel