मोतीगढ़ स्कूल की छात्रा मूली का इंस्पायर मानक अवॉर्ड में चयन, हेपा एयर फिल्टर नवाचार को मिली राष्ट्रीय पहचान

 कं भारत टाइम्स, बीकानेर



बीकानेर : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोतीगढ़ के कार्यक्रम अधिकारी व्याख्याता मोहर सिंह सलावद ने बताया कि विधालय की कक्षा 10 वीं की छात्रा मूली का भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित प्रतिष्ठित इंस्पायर मानक अवॉर्ड के लिए चयन किया गया है। उनका चयन सत्र 2025-26 के लिए हुआ है। मूली ने हेपा एयर फिल्टर पर आधारित अपना अभिनव विचार प्रस्तुत किया था। उनके इस नवाचार को इंस्पायर मानक अवॉर्ड के लिए चुना गया। चयन के बाद उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से 10 हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है।इंस्पायर मानक योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार को बढ़ावा देना है। यह योजना क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए नए तकनीकी विचारों को प्रोत्साहित करती है। छात्रा के गाइड शिक्षक वरिष्ठ अध्यापक विज्ञान धर्मपाल  ने इस नवाचार को विकसित करने और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा मैथिल एवं व्याख्याता मोहर सिंह सलावद ने मूली की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें बधाई दी। उन्होंने गाइड शिक्षक धर्मपाल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को सही दिशा में मार्गदर्शन देना उनकी रचनात्मक एवं वैज्ञानिक सोच को आगे बढ़ाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी इंस्पायर मानक सहित विभिन्न विज्ञान, नवाचार और अन्य शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel