कं भारत टाइम्स, बीकानेर
बीकानेर, 4 अगस्त। मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित राजपूत बगीची, क्षत्रिय नगर में आयोजित वेस्ट जोन क्वानकिडो चैम्पियनशिप में राजस्थान की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। टीम ने 23 स्वर्ण, 11 रजत और 6 कांस्य सहित कुल 40 पदक जीतकर ओवरऑल थर्ड ट्रॉफी अपने नाम की।
राजस्थान क्वानकिडो एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, दमन-दीव और गोवा के खिलाड़ियों ने भाग लिया। राजस्थान से 30 महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने फाइट, इंडिविजुअल क्वांस, पेयर क्वांस, टीम क्वांस और वेपन क्वांस स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने अनुशासन, स्टैमिना और बेहतरीन तकनीक का प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया।
एसोसिएशन के टेक्निकल डायरेक्टर धनंजय सारस्वत ने बताया कि यह पहली बार है जब राजस्थान ने वेस्ट जोन क्वानकिडो चैम्पियनशिप में ओवरऑल थर्ड ट्रॉफी जीतकर नया इतिहास बनाया। टीम की सफलता में कोच अंकित प्रजापत, महिला टीम कोच ईशा शर्मा तथा टीम मैनेजर शोभा सारस्वत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं बीकानेर के नेशनल रेफरी हिमांशु सारस्वत एवं अंकित कुमार ने निर्णायक मंडल में सेवाएं दीं।
चैम्पियनशिप से लौटने पर बीकानेर रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ियों, चीफ कोच धनंजय सारस्वत, टीम मैनेजर शोभा सारस्वत, कोच अंकित प्रजापत और नेशनल रेफरी हिमांशु सारस्वत का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रवीण तंवर, कानसिंह राठौड़, ममता शर्मा, योगेन्द्र सिंह, देवदत्त शर्मा, ललित राज, किशन कुमार पांडे, युवराज स्वामी, राकेश औझा सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

0 Comments