BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

बीकानेर में 50 साल पुरानी पाइपलाइन से पेयजल संकट, अधूरा काम पूरा करने की मांग को लेकर कांग्रेस का PHED को ज्ञापन

 कं भारत टाइम्स, बीकानेर 



बीकानेर, 12 अगस्त। बीकानेर के चौतिना कुआं क्षेत्र में पिछले कई महीनों से बने हुए पेयजल संकट और 50 साल पुरानी जर्जर पाइपलाइन को बदलने का कार्य अधूरा छोड़ने से आक्रोशित मोहल्ले वासियों ने आज शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल जी मेघवाल, कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री यशपाल गहलोत, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा के नेतृत्व में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के अधिक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा।


ज्ञापन में बताया गया कि चौतिना कुआं क्षेत्र में बिछी पेयजल पाइपलाइन लगभग 50 वर्ष पुरानी होने से पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। वार्ड में गंदे व दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।


मोहल्लेवासियों की मांग पर विभाग ने जनवरी 2026 में नई पाइपलाइन डालने का कार्य शुरू किया था, लेकिन 600-700 मीटर पाइपलाइन डालने के बाद लगभग दो महीने काम बंद रहा जिला कलेक्टर पर प्रदर्शन करने के बाद फिर 15 दिन पाइपलाइन डालने का कार्य किया और उसके बाद फिर बंद कर दिया काम बंद हुए 80 दिन से अधिक हो गए हैं। अधूरी खुदी सड़कों और खुले गड्ढों से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।


ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि शेष बची नई पाइपलाइन का कार्य तुरंत शुरू कर निश्चित समय में पूरा किया जाये और स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

 अधीक्षण अभियंता ने भरोसा दिलाया एक हफ्ते में बकाया कार्य शुरू करवा दिया जाएगा

ज्ञापन देने वालों में संगठन महासचिव रमजान अली कच्छावा, ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद खान भुट्टा, जाकिर नागौरी, सुमित कोचर, सुभाष स्वामी, आजम अली, सरदार अमरीक सिंह जी, बालकिशन जी मोदी, यूनुस अली, शांतिलाल जी मोदी, मनोज जनागल, मुजीब खिलजी, याकूब जी कलर, पूनम जी रिख, पूर्व पार्षद कुंभाराम जी, पार्षद पूनम जी मेघवाल, रामनाथ जीआचार्य, यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव फरमान कोहरी, मंगेज सिंह जी निर्वाण, बलवीर सिंह जी निर्वाण, किशन सिंह जी बडगूजर, नसीम अहमद जी मेव,अब्दुल रहमान लोदरा, जयदीप सिंह जावा, अशोक जी पुरोहित, सुनील गेदर, अब्दुल वाहिद उर्फ बबलू, मनोज चौधरी, धनसुख आचार्य,आनंद सिंह तवर, शेर सिंह तंवर, वीरेंद्र सिंह तंवर, गजेंद्र सिंह शेखावत, मुकेश कुमार चौहान राजेंद्र सिंह हाडा, गोल्डी भाई, विजेंद्र सिंह पवार, सुनील सिंह सांखला, अविनाश राठौर, महेंद्र सिंह सोढा, सुरेश वाल्मीकि, जाकिर पडिहार भूपेंद्र सिंह गुर्जर, जतिन सिंह बडगूजर, विनय आचार्य सहित बड़ी संख्या में मोहल्ला वासी मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel