नशे और अपराध के खिलाफ पुलिस की मुहिम को मिला सम्मान, एसपी मृदुल कच्छावा का अभिनंदन

कं भारत टाइम्स, बीकानेर


बीकानेर। शहर में बढ़ते नशे के कारोबार और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान एवं लगातार की जा रही प्रभावी कार्रवाई को लेकर

सम्मान समारोह में श्री खाटू श्याम मंदिर न्यास के अध्यक्ष के.के. शर्मा ने कहा कि बीकानेर में पिछले कुछ समय से नशे और अपराध की गतिविधियों में बढ़ोतरी को लेकर आमजन चिंतित था। ऐसे समय में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ शुरू की गई मुहिम और अपराधियों पर की जा रही लगातार कार्रवाई से लोगों में नई उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रियता और प्रभावी कार्रवाई सराहनीय है तथा इससे समाज में सकारात्मक संदेश गया है।

उन्होंने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को प्रभावित करने वाली गंभीर सामाजिक समस्या है। इसके खिलाफ पुलिस के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों को भी जागरूकता के स्तर पर सहयोग करना चाहिए। न्यास सदस्यों ने पुलिस प्रशासन से भविष्य में भी नशे के खिलाफ अभियान को और मजबूत करने की अपेक्षा जताई।

इस अवसर पर बृजमोहन जिंदल ने पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। वहीं सुरेश अग्रवाल ने इत्र की शीशी भेंट कर उनका स्वागत किया। डॉ. रामदेव अग्रवाल ने ओपरना पहनाकर पुलिस अधीक्षक का अभिनंदन किया। न्यास सदस्यों ने पुलिस की कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए कहा कि अपराध एवं नशे के खिलाफ पुलिस की निरंतर कार्रवाई से बीकानेर में कानून-व्यवस्था को लेकर आमजन का विश्वास और मजबूत हुआ है।


Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel