न्यूज़ -भारतीय स्टेट बैंक(SBI ) गंगाशहर रोड शाखा का नए परिसर का भव्य उद्घाटन

कं भारत टाइम्स, बीकानेर




भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की गंगाशहर रोड शाखा, बीकानेर के नवीन एवं अत्याधुनिक परिसर का भव्य उद्घाटन मंगलवार को एक गरिमामय समारोह में संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि श्री कुमार रोहित जी, महाप्रबंधक - जयपुर सर्किल (नेटवर्क-3) ने फीता काटकर तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर नए परिसर का शुभारंभ किया।

उपस्थित रहे:
- श्री सौम्य रंजन साहू जी, उप महाप्रबंधक - बीकानेर मॉड्यूल
- श्री अभिषेक माथुर जी, सहायक महाप्रबंधक - बीकानेर साउथ (RBO-2)
- श्री संतोष दान चारण, शाखा प्रबंधक - गंगाशहर रोड शाखा
इसके अलावा प्रशासनिक कार्यालय, बीकानेर मॉड्यूल एवं क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारीगण, शहर के गणमान्य नागरिक व बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे।

नई शाखा की विशेषताएं:

1. ग्राहकों को उपलब्ध होंगी पूर्णतः वातानुकूलित 
2.  *24x7 डिजिटल बेकिंग सुविधाए पूर्णतः वातानुकूलित विशाल बैंकिंग हॉल
24x7 ई-कॉर्नर: पासबुक प्रिंटर, ATM, कैश डिपॉजिट मशीन (ADWM), योनो हेल्पडेस्क
3.  वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुगम व्यवस्था
4.  डिजिटल बैंकिंग पर विशेष फोकस

समारोह के दौरान बैंक के निष्ठावान रिटेल एवं SME ग्राहकों को भी सम्मानित किया गया। अंत में शाखा प्रबंधक श्री संतोष दान चारण ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel