जनसेवा को बनाया जीवन का लक्ष्य

कं भारत टाइम्स, बीकानेर



बीकानेर। आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर वार्ड 51 में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस पार्टी से वार्ड 51 के लिए टिकट की दावेदारी पेश करते हुए एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने वार्ड के मतदाताओं से सहयोग, समर्थन और मार्गदर्शन की अपील की है।


दावेदार ने अपने संदेश में कहा कि वह ऐसे परिवार से आते हैं, जिसने लंबे समय से जनसेवा और कांग्रेस संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य किया है। उनके नाना स्व. श्री प्रभु दयाल व्यास ने कांग्रेस की सेवा को अपना जीवन समर्पित किया। इसी पारिवारिक संस्कार और विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने पिछले करीब 30 वर्षों से कांग्रेस पार्टी की सेवा करने का दावा किया।


उन्होंने बताया कि वे **10 वर्षों तक बीकानेर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार लिमिटेड, बीकानेर के निदेशक** भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति उनके जीवन और कार्यशैली का हिस्सा है तथा पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना उनका प्रमुख ध्येय रहा है।


दावेदार ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की इच्छा के चलते उन्होंने बीकानेर नगरीय निकाय क्षेत्र के **वार्ड 51 से कांग्रेस टिकट के लिए आवेदन किया है।** उन्होंने वार्ड के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि अब तक उन्हें जो भी सम्मान, सहयोग और सफलता मिली है, वह जनता के आशीर्वाद से मिली है। आगे भी उन्हें मतदाताओं के सहयोग, समर्थन और मार्गदर्शन की आवश्यकता रहेगी।


उन्होंने कहा कि यदि पार्टी उन्हें वार्ड की सेवा का अवसर देती है और जनता का आशीर्वाद मिलता है तो वार्ड 51 को **आदर्श वार्ड के रूप में विकसित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम किया जाएगा। मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता, सड़क, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित वार्ड के विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने का प्रयास रहेगा।


उन्होंने वार्डवासियों से अपील की कि वे उनके साथ खड़े होकर सेवा के इस संकल्प को मजबूती प्रदान करें।


Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel