कं भारत टाइम्स, बीकानेर



बीकानेर, 1 अगस्त। आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के ए एवं बी ब्लॉक की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को गंगाशहर स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने की, जबकि ए एवं बी ब्लॉक के प्रभारी बलकरण सिंह बराड़ ने बैठक का संचालन करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में ए ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद खान भुट्टा, बी ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढ़ा तथा पूर्व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान वार्ड अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारियों पर अपने विचार रखे।

बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए संकल्प लिया कि आगामी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाकर बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनाया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में जोरदार नारेबाजी भी की।

बैठक में संगठन महासचिव जोगेंद्र जोईया, सरदार अमरीक सिंहजयदीपसिंह जावा, मोहम्मद आरिफ भुट्टा, अब्दुल रहमान लोदरा, मुबारक अली, जाकिर हुसैन, निर्मल बिश्नोई, पंकज स्वामी, विजय सिंह शेखावत, सुमित कोचर, , सुमेर सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरेश वाल्मीकि, मानक चंद वाल्मीकि, विनाश कुमार, मनोज चौधरी, पार्वती देवी, इस्माइल खिलजी सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।