BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

बीकानेर से उठेगी ग्लोबल टूरिज्म की नई उड़ान होटल फेडरेशन के शपथ ग्रहण समारोह (बीकानेर संभाग) में जुटेंगे सत्ता, प्रशासन और पर्यटन जगत के दिग्गज

 KBharat Times, बीकानेर


 


बीकानेर बनेगा डेस्टिनेशन वेडिंग की नई पहचान
होटल फेडरेशन के मंच से पर्यटन को मिलेगी नई दिशा

बीकानेर, 10 जुलाई। होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान (बीकानेर संभाग) की नवगठित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह शनिवार, 11 जुलाई को सायं 6:00 बजे से कपिल धारा, बीकानेर में आयोजित होगा यह आयोजन केवल शपथ ग्रहण तक सीमित नहीं, बल्कि बीकानेर को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने और उसे डेस्टिनेशन वेडिंग हब के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में किया जा रहा है ।

समारोह में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल मुख्य अतिथि के रूप में तथा राजस्थान की उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री श्रीमती दीया कुमारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी।

इसके अतिरिक्त कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, बीकानेर पूर्व विधायक सिद्धि कुमारी, खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई सहित, कोलायत से विधायक अंशुमान सिंह जी भाटी, जिला अध्यक्ष सुमन जी देहात जिला अध्यक्ष श्याम जी पंचारिया जिला उपाध्यक्ष दीपक पारीक अनेक जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी।

प्रशासनिक स्तर पर संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ओमप्रकाश, जिला कलक्टर निशांत जैन, पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, नगर निगम आयुक्त एवं बीडीए आयुक्त सिद्धार्थ पालानीचामी सहित कई वरिष्ठ आईएएस, आईपीएस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी समारोह में भाग लेंगे। इसके साथ ही पर्यटन विभाग के अधिकारी, शहर के प्रतिष्ठित नागरिक, कलाकार, होटल एवं पर्यटन उद्योग से जुड़े उद्यमी तथा जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में आतिथ्य एवं पर्यटन क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों की भी विशेष भागीदारी रहेगी। Revenue Management Company – RBS Retvens के प्रशांत मिश्रा तथा जयपुर की प्रतिष्ठित इवेंट कंपनियां Mapsor और Event Corner भी आयोजन का हिस्सा बनेंगी। इन संस्थाओं द्वारा पर्यटन, होटल व्यवसाय, डेस्टिनेशन वेडिंग एवं आधुनिक हॉस्पिटैलिटी प्रबंधन से जुड़े अनुभव साझा किए जाएंगे।

होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान (बीकानेर संभाग) के पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन का प्रमुख उद्देश्य बीकानेर की पर्यटन संभावनाओं को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाना, डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बीकानेर को एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना, होटल एवं हॉस्पिटैलिटी उद्योग को नई गति प्रदान करना, तथा पर्यटन के माध्यम से स्थानीय रोजगार, निवेश और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

फेडरेशन का मानना है कि बीकानेर की ऐतिहासिक धरोहर, संस्कृति, विरासत, रेगिस्तानी पर्यटन और राजस्थानी आतिथ्य को प्रभावी रूप से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रस्तुत कर शहर को पर्यटन और वेडिंग इंडस्ट्री के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित किया जा सकता है। इसी उद्देश्य से होटल उद्योग, पर्यटन विशेषज्ञों, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को एक साझा मंच पर लाया जा रहा है।

होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान (बीकानेर संभाग) ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों, होटल एवं पर्यटन व्यवसाय से जुड़े उद्यमियों तथा आमंत्रित अतिथियों से समारोह में सहभागिता का आग्रह किया है। यह आयोजन बीकानेर के पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होने की उम्मीद है। 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel