BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

स्काउटिंग से विद्यार्थियों में होता है सेवाभाव और देश भक्ति का विकास - सहायक आयुक्त

 KBharat Times, बीकानेर




बीकानेर, 10 जुलाई ! सागर रोड स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट गाइड राज्य पुरस्कार जांच शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ।

 शिविर निदेशक एवं विद्यालय के प्राचार्य महिपाल सिंह ने बताया कि शिविर में जयपुर संभाग के 62 केंद्रीय विद्यालयों के 550 से अधिक विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। गुरुवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन जयपुर संभाग के सहायक आयुक्त दिनेश चंद्र मीणा ने दौरा कर  गतिविधियों का अवलोकन किया और विद्यार्थियों से संवाद किया। 

अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि स्काउटिंग से विद्यार्थियों में सेवा भाव और देशभक्ति जैसे गुणों का विकास होता है।  उन्होंने विद्यार्थियों से स्काउट गाइड के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।

 केवीएस स्काउट गाइड के मुख्य जिला कमिश्नर के सी मीणा ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा उजागर करने में सहायक होते हैं। विद्यालय की उप प्राचार्य और स्काउट जिला कमिश्नर श्रीमती कमला ने आगंतुकों अतिथियों को विद्यार्थियों द्वारा तैयार गतिविधियों की जानकारी दी।

 गुरुवार रात्रि को आयोजित ग्रैंड कैंप फायर में पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 3 नाल प्राचार्य दिलीप सिंह राजपुरोहित मुख्य अतिथि और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय 2 बीकानेर के प्राचार्य विनोद भारतीय विशिष्ट अतिथि थे। 

उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना की और जीवन में आगे बढ़ते रहने के लिए निरंतर कठिन परिश्रम करने की प्रेरणा दी। केवीएस जबलपुर संभाग से आए मुख्य परीक्षक रूपेश मौर्य द्वारा पांच दिवस शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया  ।स्काउट के संभागीय सचिव संजय कुमार ने आभार व्यक्त किया। 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel