BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

रोटरी रॉयल्स के शिविर में 42 यूनिट रक्त संग्रहित डॉक्टर्स डे और सीए डे पर रक्तदान का संकल्प, रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स के शिविर में 42 यूनिट रक्त संग्रहित

 KBharat Times, बीकानेर



बीकानेर, 1 जुलाई। डॉक्टर्स डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर तथा रोटरी वर्ष 2026-27 के प्रथम दिवस पर रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स एवं मारवाड़ जन सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में पीबीएम चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 42 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोगी साबित होगा।


रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स के सचिव रोटे. जगदीप सिंह ओबेरॉय ने बताया कि शिविर का उद्देश्य केवल रक्त संग्रह करना ही नहीं, बल्कि युवाओं और आमजन को नियमित रक्तदान के प्रति प्रेरित करना भी था। कार्यक्रम में डॉ. अरुण भारतीया, डॉ. कुलदीप मेहरा एवं डॉ. एल. के. कपिल के साथ सह प्रांतपाल रोटे. आनंद आचार्य विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है तथा प्रत्येक स्वस्थ नागरिक को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।


रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स के अध्यक्ष रोटे. विपिन लढ्ढा ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों, मारवाड़ जन सेवा समिति एवं पीबीएम ब्लड बैंक की टीम का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नए रोटरी वर्ष का शुभारंभ रक्तदान जैसे सेवा प्रकल्प से करना क्लब की सेवा भावना और सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि क्लब इस वर्ष रोटरी की थीम "क्रिएट लास्टिंग इम्पैक्ट" के अनुरूप समाज हित में अनेक स्थायी और प्रभावी सेवा कार्यों का संचालन करेगा।


शिविर में क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष रोटे. सुनील चमारिया, चार्टर अध्यक्ष रोटे. मनोज कुरी, पूर्व अध्यक्ष रोटे. देवेन्द्र सिंह, रोटे. सुरेन्द्र जोशी, रोटे. डॉ. शिशिर शर्मा, रोटे. एस. के. व्यास, डॉ. राहुल कुमार राय, रोटे. नीरज सिंह, मदन सिंह एवं रोटे. रमेश अग्रवाल सहित अनेक सदस्यों ने उपस्थित रहकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।


रक्तदान जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में रोटे. मोहित सिंह एवं रोटे. आनंद आचार्य ने पहली बार रक्तदान कर अन्य लोगों को भी इस जीवनरक्षक अभियान से जुड़ने का संदेश दिया। आयोजन की सफलता में मारवाड़ जन सेवा समिति, पीबीएम ब्लड बैंक की चिकित्सकीय एवं तकनीकी टीम तथा रोटरी क्लब के सदस्यों का उल्लेखनीय सहयोग रहा। रोटरी वर्ष के प्रथम दिन आयोजित इस सेवा प्रकल्प ने समाज में सेवा, सहयोग और मानवता का सकारात्मक संदेश प्रसारित किया।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel