BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

जंतर-मंतर पहुंचे बीकानेर के कांग्रेस कार्यकर्ता, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

 कं भारत टाइम्स, नई दिल्ली


 


नई दिल्ली/बीकानेर। पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों द्वारा चलाए जा रहे विरोध प्रदर्शन के समर्थन में बीकानेर से राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष एवं निवर्तमान पार्षद नंदलाल जावा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात कर उनका समर्थन व्यक्त किया तथा केंद्र सरकार से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

नंदलाल जावा ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए तथा परीक्षाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगों का सम्मान करते हुए सरकार को शीघ्र निर्णय लेना चाहिए।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में हुकम चंद जावा, घनश्याम जावा, राजेंद्र प्रसाद जावा, रमेश चांवरिया, राकेश पंडित एवं रामकिशन चांवरिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel