BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

शिव वैली से पशु हॉस्पिटल गोगागेट तक के मार्ग पर सड़क निर्माण से लेकर सुगम ट्रैफिक व्यवस्था के बिंदुओं पर पचीसिया ने की जिला कलक्टर जैन से चर्चा

कं भारत टाइम्स, बीकानेर  


 

बीकानेर, जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने जिला कलक्टर से बीकानेर के ट्रेफिक को ओर अधिक सुगम बनाने तथा वैकल्पिक रास्तों से मुख्य सड़कों पर बढ़ने वाले ट्रैफिक दबाव को कम करने हेतु जिला कलक्टर निशांत जैन से चर्चा की । 

पचीसिया ने बताया कि शिव वैली से पशु चिकित्सालय गोगागेट की और जाने वाले 60 फुट चौड़े मार्ग पर यदि सड़क का निर्माण करवा दिया जाता है तो रानीबाजार से गंगाशहर और गंगाशहर से रानीबाजार आने जाने वाले छोटे वाहनों के लिए यह एक सुगम मार्ग बन जाएगा और गोगागेट से गंगाशहर जाने वाली सड़क पर भारी यातायात में भी दबाव कम हो जाएगा |

 साथ ही रानीबाजार पुलिया से होते हुए रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र की ओर जाने वाली सड़क छोटी व घुमावदार है इस मार्ग पर बड़े यात्री वाहन व औद्योगिक इकाइयों के भारी वाहनों का आवागमन रहता है जिससे दुर्घटना व जाम की स्थिति बनी रहती है ।  इन समस्याओं से निजात पाने हेतु रानीबाजार पुलिया से पट्टी पेड़े से होते हुए रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र के मार्ग को सुलभ करवाए जाने से ट्रैफिक डायवर्ट हो जाएगा और सामान्य स्थिति में आ जायेगा । 

इसके साथ साथ रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र की रोड़ नंबर 5 से चोपड़ा कटला एवं नोखा रोड़ तक के मार्ग पर दिनभर औद्योगिक इकाइयों के माल की गाड़ियां तथा यात्री परिवहन की भारी बसें इस मार्ग से गुजरती है जिससे इस मार्ग पर ट्रेफिक जाम रहता है तथा साथ ही साथ इस मार्ग पर रिहायशी मकान भी बने हुए हैं | इसके साथ साथ इस पूरे मार्ग पर सड़क की स्थिति भी काफी दयनीय है तथा गहरे गड्ढे हो रखे हैं जिससे दुर्घटना के साथ साथ आवागमन भी अवरुद्ध हो रहा है | 

इस मार्ग की सड़क को चौड़ा करवाते हुए चोपड़ा कटला से पांच नम्बर रोड़ से होते हुए नोखा रोड़ तक पेचवर्क का काम करवाए जाने से आवागमन की सुगमता बन सकेगी । इस अवसर पर बीकानेर जिला उद्योग संघ सचिव वीरेंद्र किराड़ू व शुभम लड्ढा भी उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel