BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ में एक बहुमंजिला इमारत के अचानक भरभराकर गिरी

 KBharat Times, महाराष्ट्र/ पुणे

 


महाराष्ट्र/ पुणे, 8 जुलाई। महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ में एक बहुमंजिला इमारत के अचानक भरभराकर ढह जाने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मलबे के नीचे कम से कम 15 लोगों के दबे या फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार, पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी कचरा डिपो के पास एक तीन मंजिला इमारत ढह गई। घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव अभियान जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा आज दोपहर पौने दो बजे के करीब हुआ। पिंपरी-चिंचवड़ में वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई है। इस वजह से इमारत में मौजूद 15 लोगों के फंसने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि कचरे का बड़ा ढेर गिरने से यह हादसा हुआ है। उपरी मंजिल पर फंसे कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि पहली मंजिल पर अभी भी 14 से 15 लोगों के फंसे होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

कैसे हुआ हादसा?
यह इमारत पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम के मोशी स्थित वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की तीन मंजिला इमारत है। इसमें कचरे से बिजली उत्पादन परियोजना के प्रशासनिक कार्यालय संचालित होते हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इमारत के पीछे जमा कचरे का बड़ा ढेर इमारत पर आ गिरा, जिससे इमारत ढह गई।

युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी
घटना के तुरंत बाद अग्निशमन विभाग, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को भी मौके पर तैनात किया गया है। मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इमारत पर गिरे कचरे के बड़े ढेर को जेसीबी मशीनों की मदद से हटाया जा रहा है। फिलहाल युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी है। 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel