BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

राजस्थान कृषि विभाग और टैफे–जेफ़ार्म सर्विसेज के बीच एमओयू किसानों को आसान किराए पर मिलेंगे आधुनिक कृषि यंत्र

कं भारत टाइम्स, जयपुर



जयपुर, 16 जुलाई। कृषि विभाग, राजस्थान और टैफे–जेफ़ार्म सर्विसेज के बीच गुरुवार को पंत कृषि भवन में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

इस साझेदारी के तहत किसान जेफ़ार्म सर्विसेज के डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से बिना अतिरिक्त सेवा शुल्क के ट्रैक्टर एवं आधुनिक कृषि यंत्र किराए पर ले सकेंगे। प्लेटफॉर्म को राज किसान साथी पोर्टल से जोड़ा जाएगा, जिससे किसानों को भूमि तैयारी, बुआई, कटाई और फसल कटाई के बाद तक की कृषि गतिविधियों के लिए डिजिटल सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी।

प्रमुख शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी मंजू राजपाल ने कहा कि कस्टम हायरिंग सेंटर कृषि यंत्रीकरण को नई दिशा देंगे और ग्राम पंचायत स्तर तक आधुनिक कृषि यंत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। आयुक्त कृषि नरेश कुमार गोयल ने कहा कि यह पहल छोटे एवं सीमांत किसानों तक आधुनिक कृषि तकनीक और डिजिटल सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

विभाग के अतिरिक्त निदेशक त्रिलोक जोशी ने बताया कि एमओयू के माध्यम से किसानों, एफपीओ, कस्टम हायरिंग सेंटर और ट्रैक्टर मालिकों को एक डिजिटल मंच से जोड़कर कृषि यंत्र किराया व्यवस्था को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाया जाएगा।

सहायक निदेशक मुकेश गहलोत ने कहा कि इस पहल के तहत किसानों, ग्रामीण युवाओं, महिला स्वयं सहायता समूहों और एग्री-स्टार्टअप्स के लिए प्रशिक्षण, जागरूकता कार्यक्रम और तकनीकी मार्गदर्शन आयोजित किए जाएंगे, जिससे कृषि में आधुनिक तकनीकों का उपयोग बढ़ेगा और किसानों की आय में वृद्धि होगी।

कार्यक्रम में आयुक्त उद्यानिकी श्वेता चौहान, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी तथा टैफे–जेफ़ार्म सर्विसेज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिला परिषदों के संयुक्त निदेशक वीसी के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel