BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

शादी की खुशियां पड़ी फीकी: मिठाई खाने से एक ही परिवार के 13 सदस्य सहित करीब 20 लोग बीमार

 कं भारत टाइम्स

 



बीकानेर, 17 जुलाई।बीकानेर शहर में एक विवाह समारोह की खुशियां उस समय चिंता में बदल गईं, जब मिठाई खाने के बाद एक ही परिवार के 13 सदस्यों सहित करीब 20 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को तत्काल पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सभी मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

जानकारी के अनुसार राधाकिशन कॉलोनी निवासी एक परिवार में 22 जुलाई को विवाह समारोह होना है। इसी को लेकर घर में विभिन्न मांगलिक कार्यक्रम चल रहे थे। परिजनों ने बताया कि सुजानदेसर स्थित एक दुकान से छेने की बनी चमचम मिठाई मंगवाई गई थी। देर रात परिवार के सदस्यों ने मिठाई खाई, जिसके कुछ समय बाद कई लोगों को उल्टी, पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत होने लगी।

देखते ही देखते एक दर्जन से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। परिजन सभी को तत्काल पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें एचआई वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी अस्पताल पहुंची। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. लोकेश गुप्ता ने बताया कि प्रभावित सभी लोग राधाकिशन कॉलोनी के निवासी हैं। प्रारंभिक जांच में मामला फूड पॉइजनिंग का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

अस्पताल में भर्ती मरीजों में मुकेश, बाबूलाल, देवीलाल, बद्रीलाल, राजू देवी, मनीषा, मोनू, नीलम, लक्ष्मण, गुड्डू, आरती और भोजराज सहित अन्य लोग शामिल हैं। सभी का उपचार जारी है और चिकित्सकों की निगरानी में उनकी स्थिति सामान्य बनी हुई है।

स्वास्थ्य विभाग ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। संबंधित मिठाई के नमूने लेकर उनकी प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी, ताकि बीमारी के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। वहीं घटना के बाद परिवार में शादी की तैयारियों का माहौल चिंता में बदल गया है।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel