BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

दलहन प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग इकाई स्थापना हेतु आवेदन आमंत्रित परियोजना लागत का 33 प्रतिशत अथवा अधिकतम 25.00 लाख रुपए अनुदान देय आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त

कं भारत टाइम्स, बीकानेर



बीकानेर, 29 जुलाई। भारत सरकार द्वारा संचालित 'दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन' के अंतर्गत जिले में दलहन प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग इकाइयों की स्थापना के लिए पात्र आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। योजना का उद्देश्य दलहन फसलों में मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण अवसंरचना का विकास, किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देना है। संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) मदनलाल ने बताया कि योजना के अंतर्गत न्यूनतम 300 किलोग्राम प्रति घंटा क्षमता की नई दलहन प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग इकाई स्थापित करने पर परियोजना लागत का 33 प्रतिशत अथवा अधिकतम 25 लाख रुपए (जो भी कम हो) का अनुदान देय है। अनुदान मशीनरी एवं उपकरणों के साथ योजना के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक अवसंरचना पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

उद्यान विभाग के सहायक निदेशक श्री मुकेश गहलोत ने बताया कि योजना का लाभ कृषक उत्पादक संगठन, क्लस्टर लेवल फेडरेशन, प्राथमिक कृषि सहकारी समितियाँ, पंजीकृत संस्थाएँ, उद्यमी तथा पात्र व्यक्तिगत आवेदक प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक आवेदकों को निर्धारित आवेदन पत्र, विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन एवं आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन प्रस्तुत करना होगा।
इच्छुक आवेदक विस्तृत दिशा-निर्देश, आवेदन पत्र एवं आवश्यक जानकारी के लिए कार्यालय समय में कार्यालय संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार), बीकानेर अथवा अपने निकटतम कृषि कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।आवेदन एवं पात्रता संबंधी जानकारी कृषि विभाग की वेबसाइट से भी प्राप्त की जा सकती है।

जिले के इच्छुक उद्यमियों, कृषक उत्पादक संगठनों, सहकारी संस्थाओं तथा प्रगतिशील किसानों से अपील की है कि वे इस योजना का अधिकतम लाभ उठाकर दलहन प्रसंस्करण उद्योग की स्थापना करें, जिससे कृषि उत्पादों का मूल्य संवर्धन हो, किसानों की आय में वृद्धि हो तथा बीकानेर जिले में कृषि आधारित उद्यमों को नई गति मिल सके।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel